फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Adiguru Shankaracharya's Gaddi and Gadu pitcher Oil Kalash Yatra leaves for Badrinath

Chamoli News: आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ रवाना

Fri, 10 May 2024 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 10 May 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Adiguru Shankaracharya's Gaddi and Gadu pitcher Oil Kalash Yatra leaves for Badrinath
जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ के​ लिए हुई रवाना। संवाद
फोटो
विज्ञापन

नृसिंह मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना, यात्रा रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेगी पांडुकेश्वर
12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ (चमोली)। विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक परंपराओं के साथ शुक्रवार को नृसिंह मंदिर से आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। इसके बाद यात्रा रात्रि प्रवास के लिए योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंची। शनिवार को कुबेर और उद्धव की उत्सव डोली के साथ यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विशेष पूजाएं की गईं। इस दौरान स्थानीय महिलाओं और भक्तजनों के जय बदरीविशाल के जयघोष के साथ जोशीमठ गुंजायमान हो उठा। इस दौरान गढ़वाल स्काउट के बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद नृसिंह मंदिर परिसर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल व वेदपाठियों के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और तेल कलश यात्रा योगबदरी पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुई। महिलाओं ने यात्रा पर पुष्पवर्षा भी की। इस दौरान मंदिर में कई तीर्थयात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed