फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Adibadri temple doors closed for a month

Chamoli News: आदिबदरी मंदिर के कपाट एक माह के लिए हुए बंद

Sat, 16 Dec 2023 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Adibadri temple doors closed for a month
फोटो-
विज्ञापन

आदिबदरी। धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आदिबदरी मंदिर के कपाट शनिवार रात को आठ बजे परंपरागत ढंग से पौष माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब मंदिर के कपाट एक माह बाद मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे।
मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने भगवान आदिबदरी नाथ की पंचज्वाला आरती उतारी और भगवान को मंत्रोच्चार के साथ कडाह भोग लगाया। जिसे स्थानीय श्रद्धालुओं ने तैयार किया। रात 7:30 बजे पुजारी ने भगवान आदिबदरी नाथ के क्रीट, मुकुट, कुंडल, छत्र व पीत वस्त्र उतारकर उनका घृत लेप किया गया और उन्हें निर्वाण स्वरूप देकर घृत से लपेटा गया।
विज्ञापन

इसके बाद रात आठ बजे कपाट बंद कर दिए गए मंदिर के कपाट अब एक माह बाद मकरसंक्रांति को खुलेंगे। प्राचीन काल से आदिबदरी मंदिर के कपाट पौष माह में बंद रखने की परंपरा रही है। कपाट बंद समारेाह के अवसर पर जाख वार्ड के जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने कहा कि आदिबदरी धाम का मंदिर समूह हमारे लिए भगवान की दी हुई सबसे बड़ी विरासत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की महिला मंगल दलों व क्षेत्रीय विद्यालयों के बच्चों ने धार्मिक लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जीआईसी आदिबदरी की छात्राओं ने रासलीला की प्रस्तुति दी। एसजीआरआर आदिबदरी की छात्राओं ने शिव तांडव पर आधारित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्राथमिक विद्यालय खेती नगली, आदिबदरी खाल, ढमकर, स्यालकोट की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं।

महिला मंगल दल खेती, रंडोली ने गौरा विदाई गीत की प्रस्तुति दी। ममंद मैतोली, जुलगढ, भलसों, नगली, खाल ने धार्मिक गीत गाए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी, कोषाध्यक्ष बलवंत भण्डारी, नरेश बरमोला, नवीन बहुगुणा, नंदा पंवार, नंदा सिंह नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed