फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham: Adi Guru Shankaracharya throne enshrined in Narsingh temple

बदरीनाथ धाम: नृसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Tue, 22 Nov 2022 12:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 12:13 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद हो गए थे जिसके बाद कुबेर जी और उद्धव जी की भोगमूर्ति रविवार को अपने शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी में विराजमान हुई।

विज्ञापन
Badrinath Dham: Adi Guru Shankaracharya throne enshrined in Narsingh temple
जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की उत्सव डोली। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद परंपरानुसार सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर जोशीमठ में विराजमान हो गई। जोशीमठ पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गद्दी का भव्य स्वागत किया। शंकराचार्य की गद्दी के नृसिंह मंदिर में विराजमान होने के साथ ही चारधाम यात्रा का औपचारिक समापन हो गया।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद हो गए थे जिसके बाद कुबेर जी और उद्धव जी की भोगमूर्ति रविवार को अपने शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी में विराजमान हुई। सोमवार को 10 बजे योगध्यान बदरी में पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल के नेतृत्व में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी जोशीमठ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


जोशीमठ पहुंचने पर गद्दी को नृसिंह मंदिर में विराजमान किया गया। इस दौरान संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने स्वस्तिवाचन मंगलाचरण और शांतिपाठ किया। महिलाओं ने फूल मालाओं से डोली का स्वागत किया और भजन-कीर्तन किए। रावल ने नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का औपचारिक समापन हो गया और योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर में शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गईं। इस अवसर पर ऋषि प्रसाद सती, भगवती प्रसाद नंबूरी, सोहन सिंह बेजवाड़ी, कृपाल सिंह सनवाल, डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed