फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accusations of irregularity on the president of the Nagar Panchayat Pokhari

नगर पंचायत पोखरी अध्यक्ष पर अनियमितता के आरोप

Fri, 24 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Accusations of irregularity on the president of the Nagar Panchayat Pokhari
नगर पंचायत पोखरी के सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर पंचायत के सभी सात सभासदों ने अध्यक्ष पर अनियमितता के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से शहरी विकास मंत्री को भेजा। सभासदों ने चेतावनी दी यदि 15 फरवरी तक मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो वह सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत निजी वाहन के संचालन का यात्रा व्यय भी नगर पंचायत से ले रहे हैं। वह बोर्ड बैठक में रखे प्रस्तावों को अपने अनुसार कर देते हैं। अध्यक्ष अपने चहेते ठेकेदारों को अपनी मर्जी का कार्य दे रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह नगर पंचायत के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाते हैं। ज्ञापन में सभासद योगेंद्र चौधरी, सुरजी देवी, सतेंद्र सिंह, हनुमंत भंडारी, सोहन लाल, रेखा सती और समुद्रा देवी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

आरोप राजनीतिक द्वेष से प्रेरित
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत का कहना है कि उन पर लगाए गए सारे आरोप राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। यदि कहीं कोई कमी हो तो जांच की जा सकती है। सभी काम नियमानुसार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed