{"_id":"5e4288e84e49d3d9fd13131f4ec31690","slug":"accident-pospone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 30 Jan 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टंगणी के पास खड़ी एक मैक्स जीप सड़क से करीब सौ मीटर दूर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि जीप में उस दौरान एक भी सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र से कुछ लोग मैक्स जीप लेकर टंगणी में एक सगाई समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
शुक्रवार सुबह 11 बजे जब ये लोग सगाई से लौटे तो चालक सामान उतारने के लिए जीप की छत पर चढ़ गया। इसी दौरान जीप अचानक सड़क पर बढ़ने लगी।
यह देख चालक ने जीप की छत से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई और जीप सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जोशीमठ कोतवाली निरीक्षक हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के वक्त जीप में कोई भी सवारी नहीं थी। ब्यूरो
विज्ञापन