{"_id":"65f0525d592dee89060ecdaf","slug":"abvp-protest-against-students-death-in-kerala-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-105001-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: केरल में छात्र की मौत के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: केरल में छात्र की मौत के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
Tue, 12 Mar 2024 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। केरल में एक छात्र को प्रताड़ित, मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने महाविद्यालय गेट पर छात्र संगठन एसएफआई (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एसएफआई की गुंडागर्दी और आपराधिक प्रवृत्ति से शैक्षणिक संस्थान असुरक्षित हो रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विपिन कंडारी ने मामले की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि बीते 18 फरवरी को छात्र का शव पड़ा मिला था। तब से एबीवीपी न्याय की मांग करती आ रही है लेकिन इस ओर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
श्रीनगर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने घटना की शीघ्र जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप राणा, प्रदेश सहमंत्री अमन पंत ने कहा कि छात्र की मौत की जांच में यह सामने आया कि सिद्धार्थन के साथ केबल तार, बेल्ट से हमला कर मारपीट की गई थी। इसके बाद सिद्धार्थन का शव हॉस्टल के बाथरूम में लटकता मिला था।