{"_id":"695ba0d037e1208f810d957f","slug":"abhishek-was-elected-president-of-the-student-council-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-116563-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अभिषेक चुने गए छात्र परिषद के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अभिषेक चुने गए छात्र परिषद के अध्यक्ष
Mon, 05 Jan 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के गोपेश्वर परिसर में बीएड विभाग में छात्र परिषद का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अभिषेक को अध्यक्ष और रविंद्र को सचिव चुना गया। इसके अलावा सपना राणा को उपाध्यक्ष, रविंद्र को सचिव, सौरभ को सहायक सचिव, सुनील बसेरा को कोषाध्यक्ष, नैना को सांस्कृतिक सचिव और विपिन सिंह को क्रीड़ा सचिव बनाया गया है। प्रदीप व ज्योति को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया। विभागाध्यक्ष प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर छात्र परिषद प्रभारी डॉ. अखिल चमोली, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. सरिता पंवार, डॉ. ममता असवाल, डॉ. चंद्रेश जोगेला, डॉ. हिमांशु बहुगुणा और डॉ. कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद