फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   AAP workers demonstrated, burnt copies of notices

आप कार्यककर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नोटिस की प्रतियां जलाई

Fri, 16 Oct 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated, burnt copies of notices
आप आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को दिए गए नोटिस की प्रतियां भी जलाईं।
विज्ञापन

पार्टी के बदरीनाथ विधानसभा के पूर्व प्रभारी अनूप सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हरिद्वार में बहने वाली गंगा का नाम बदलकर स्किप चैनल कर दिया था। भाजपा ने 2017 के चुनाव में वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आए तो इसका नाम वापस गंगा कर देंगे, लेकिन साढ़े तीन साल सत्ता में रहने के बाद भी यह नाम वापस नहीं रखा गया। सरकार की इस कार्यशैली का पार्टी ने विरोध किया, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को नोटिस भेजे गए। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने हरकी पैड़ी पर आईवीआर सर्वे कराया, जिसमें 99 फीसदी लोगों ने यह बात स्वीकारी कि गंगा का नाम गंगा ही होना चाहिए। इस दौरान राधा बल्लभ कन्याल, बिजेंद्र रावत, दीपक चमोली, अनुराग पोखरियाल, विनोद नेगी, सतेंद्र मुनियाल, अनीशा, अजय सती, सिया, रोहित और मंजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed