{"_id":"68f393bd16736438a7038a91","slug":"aadhaar-registration-center-opened-in-bedula-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-118631-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बेडुला में खुला आधार पंजीकरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बेडुला में खुला आधार पंजीकरण केंद्र
Sat, 18 Oct 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नारायणबगड़। ब्लाॅक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेडुला के एक कक्ष में आधार पंजीकरण केंद्र खुल गया है। किमोली-दिवालीखाल मार्ग पर स्थित बेडुला में आधार पंजीकरण केंद्र के खुलने से ब्लाॅक की 79 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को आधार कार्ड बनाने की सुविधाएं मिलेंगी।
शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेडुला में आधार पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ ग्राम प्रधान बेडुला उर्मिला देवी ने किया। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक कार्यालय में संचालित आधार सेंटर बंद होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। आधार बनवाने या कमियां दूर करने के लिए कर्णप्रयाग, ग्वालदम जाना पड़ रहा था। आधार केंद्र के संचालक मोहित नैनवाल ने बताया कि केंद्र में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दस से चार बजे तक आधार पंजीकरण का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक दिनेश नैनवाल, यशपाल बुटोला, प्रेम बल्लभ नैनवाल, नरेंद्र गुसाईं और संजय कंडारी आदि मौजूद थे। संवाद