{"_id":"693814b6081515b11a0913a1","slug":"a-young-man-was-arrested-with-hashish-worth-over-two-lakh-rupees-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-116125-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो लाख से अधिक की चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो लाख से अधिक की चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Tue, 09 Dec 2025 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
दो लाख से अधिक की चरस के साथ युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली पुलिस की एसओजी टीम ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक को दो लाख से अधिक की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने नशे तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एसओजी की टीम सोमवार देर शाम बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान मंदिर, तेलीधाम के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, तलाशी ली तो उसके पास से 1.115 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की कीमत दो लाख 23 हजार के करीब है। गिरफ्तार युवक की पहचान हिमांशु पुरोहित (20) निवासी दिगोली मायापुर पीपलकोटी के रूप में हुई है। एसपी सुरजीत पंवार ने बताया कि एक माह में यह चौथा मामला है जब नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में चरस बरामद हुई है। कहा कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।