फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A young man was arrested for stealing jewellery and a jeweller was arrested for buying it.

Chamoli News: जेवर चोरी में युवक और उसे खरीदने के आरोप में जौहरी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Mar 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
A young man was arrested for stealing jewellery and a jeweller was arrested for buying it.
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र गोपेश्वर में चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक युवक के साथ ही चोरी का सामान खरीदने के आरोप में जौहरी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




बीते 13 मार्च को गोपेश्वर कोतवाली में सुभाषनगर निवासी पूजा देवी ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि 11 मार्च को जब वे घर पर नहीं थे तो चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में से गुलबंद चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया। गोपेश्वर थाना एसआई विपिन त्यागी ने बताया कि जांच के बाद सुभाषनगर, मल्ला नैग्वाड़ निवासी प्रकाश आर्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवक ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने चोरी का सामान गोपेश्वर के एक ज्वेलर्स को 10 हजार रुपये में बेचने की बात कही थी। इस पर चोरी का सामान खरीदने के आरोप में मंदिर मार्ग, गोपेश्वर निवासी ध्रुव रस्तोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed