फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A vehicle slipped in the frost and fell on the river bank, injuring three.

Chamoli News: पाले में फिसलकर नदी किनारे गिरा वाहन, तीन घायल

Sat, 22 Nov 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Nov 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
A vehicle slipped in the frost and fell on the river bank, injuring three.
बदरीनाथ। बदरीनाथ-माणा पास रोड पर चमराऊ नाले के पास एसएनपी कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक वाहन शुक्रवार रात साढ़े दस बजे पाले में फिसलकर में खाई में लुढ़़ककर नदी किनारे जा गिरा। वाहन में तीन लोग घायल हो गए। संचार सेवा न होने व निर्जन स्थान होने पर दुर्घटना की जानकारी रात करीब दो बजे लगी। श्रमिकों ने भारतीय सेना की मदद से तीनों को घायल अवस्था में वाहन से बाहर निकाला और ज्योतिर्मठ स्थित सेना के अस्पताल पहुंचाया। एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर कर दिया गया। एक सामान्य घायल है। संवाद
विज्ञापन


-------------
होटल की गैलरी में गिरा युवक
गोपेश्वर। नंदप्रयाग में शुक्रवार देर रात बगड़पुल के पास एक होटल की गैलरी में खड़े दो युवक नीचे गिर गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे दोनों युवक गौरव व कपिल को बाहर निकाला। अपर उप निरीक्षक जतन राणा ने बताया कि गैलरी काफी गहरी थी और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आई लेकिन दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed