{"_id":"633edeb3a6a96a5a2b104d80","slug":"a-trekker-who-went-to-kagbhusandi-died-due-to-deteriorating-health-gopeshwar-news-drn424780837","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कागभुसंडी गए एक ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत, दूसरे को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कागभुसंडी गए एक ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत, दूसरे को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू
Thu, 06 Oct 2022 08:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 08:45 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को सुबह 7:33 बजे हेलीकॉप्टर से रोहित पंत को गोविंदघाट लाया गया, जहां से उसे 108 सेवा वाहन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैकर की मौत
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली जिले में कागभुसंडी की ट्रैकिंग पर गए एक ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य ट्रैकर को हेली रेस्क्यू कर गोविंदघाट लाया गया। गोविंदघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रज्ज्वल भोजक पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी कुसुम खेड़ा, गैस गोदाम रोड, सेंट्रल अस्पताल के सामने हल्द्वानी और रोहित पंत पुत्र गिरीश पंत, निवासी श्री हरि इन्क्लेव फेस वन चीनपुर हरिपुरा, निकट हल्द्वानी पांच अक्तूबर को कागभुसंडी की ट्रैकिंग पर गए थे। उनके साथ गाइड बलवंत सिंह चौधरी भी थे।
विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche: अब तक 16 पर्वतारोहियों के शव हुए बरामद, शवों को लाने में मौसम बना चुनौती
विज्ञापन
ट्रैकिंग के दौरान रोहित पंत की तबीयत बिगड़ गई। प्रज्जवल भोजक ने इसकी सूचना मोबाइल फोन से पुलिस को दी। इस पर पुलिस प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को कागभुसंडी के लिए रवाना किया लेकिन रात अधिक होने के कारण बुधवार को रोहित को रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह 7:33 बजे हेलीकॉप्टर से रोहित पंत को गोविंदघाट लाया गया, जहां से उसे 108 सेवा वाहन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी जोशीमठ पहुंच गए थे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, प्रज्ज्वल भोजक का स्वास्थ्य सामान्य है।