Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A team of officials will soon visit Timmersain and take stock of the situation

Chamoli News: जल्द टिम्मरसैंण की यात्रा पर जाएगा अधिकारियों का दल, लेगा स्थिति का जायजा

Wed, 12 Mar 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 12 Mar 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
A team of officials will soon visit Timmersain and take stock of the situation
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने टिम्मरसैंण की यात्रा तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला स्तरीय अधिकारियों का दल जल्द टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा पर जाएगा और स्थिति का जायजा लेगा। मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए दल मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल प्रथम सप्ताह में टिम्मरसैंण जा सकता है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए टिम्मरसैंण यात्रा को लेकर दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में टिम्मरसैंण महादेव का जिक्र किया था। वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्र के शीतकालीन पर्यटन स्थलों को विकसित करने व प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों का दल टिम्मरसैंण की यात्रा पर जाएगा, जो मंदिर के पौराणिक व आध्यात्मिक महत्व के साथ नीती घाटी की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समझेगा। उन्होंने बीआरओ को सड़क दुरुस्त करने और जीएमवीएन को पैदल मार्ग पर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। नीती के ग्राम प्रधान से होम स्टे संचालकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में टिम्मरसैंण मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा को नीती घाटी से शुरू कराने की मांग की। बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed