फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A person fell into a ditch after being hit by a stone falling from a hill, died

Chamoli News: पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौत

Fri, 16 Aug 2024 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Aug 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
A person fell into a ditch after being hit by a stone falling from a hill, died
देवाल। ब्लॉक के तेलियापाटा गांव के बख्तावर सिंह (44) की चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आकर खाई में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव खाई से निकाला। शुक्रवार को पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बख्तावर सिंह बुधवार दोपहर को देवाल बाजार से तेलियापाटा गांव स्थित अपने घर जा रहा था। देवाल-खेता सड़क बंद होने के कारण वह बोरागाड़ से घर पैदल गया। बख्तावर गांव से कुछ दूरी पर अपनी गोशाला में रहता था। गांव से कुछ दूरी पर ही अचानक चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में वह आ गया और अनियंत्रित होकर 75 मीटर खाई में गिर गया। जब वह रात तक घर नहीं पहुंचा तो बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने उसकी खोज की और शव खाई में दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने खाई से शव निकाला और शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। मृतक की बेटी रिया दानू (16) कक्षा 12 व बेटा हर्षित (12) कक्षा नौ में हल्द्वानी में पढ़ते हैं। ग्राम प्रधान उर्वी दत्त जोशी ने बताया कि मृतक पशुपालन करता था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उन्होंने डीएम से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed