फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A person arrested for setting fire in the forest

Chamoli News: जंगल में आग लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 27 Feb 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
A person arrested for setting fire in the forest
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी/चमोली। जंगल में आग लगाते हुए वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। वन विभाग ने आरोपी को चमोली कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया और मुकदमा दर्ज करवाया।

अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर की प्रभागीय वनाधिकारी प्रियंका सुंडली ने बताया कि वन पंचायत हाट/मठ झड़ेता के पंचायती वन क्षेत्र में किसी व्यक्ति की ओर से आग लगाने की सूचना मिली। बताया कि एक व्यक्ति जंगल में बकरी चराने गया है और जंगल में आग लगा रहा है। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जुयाल के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति जंगल की आग को फैला रहा था। उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। किसी तरह घेरकर उसे दबोचा गया। आरोपी वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम मठ को पकड़कर चमोली कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने वन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed