{"_id":"6afee86a3c877b731d028652","slug":"a-helmet-is-mandatory-for-the-pillion-rider-on-a-two-wheeler-as-well-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-122020-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरूरी
Thu, 19 Nov 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज टंगसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के साथ दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने के नियमों की भी जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियां, हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग न करने सहित अन्य नियमों की जानकारी दी। एक छोटी सी लापरवाही जीवन भर का दुख बन सकती है। वहीं यातायात पुलिस ने कहा कि गोपेश्वर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों व उसके पीछे बैठकर चलने वाले के लिए भी हेमलेट पहनना जरूरी है। अक्सर पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट यात्रा करता है और दुर्घटना होने पर गंभीर चोट का कारण बन सकता है। संवाद