फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A boulder fell from the hill and broke the wall and entered the school room

Chamoli News: पहाड़ी से गिरा बोल्डर दीवार तोड़कर स्कूल के कमरे में घुसा

Tue, 12 Aug 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 Aug 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
A boulder fell from the hill and broke the wall and entered the school room
फोटो
विज्ञापन

अन्य दीवारों पर पड़ीं दरारें, गनीमत रही रात में हुआ हादसा
प्रावि सिरोली के बच्चों को दूसरे कमरे में किया गया शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सोमवार रात को पहाड़ी से गिरा बोल्डर कर्णप्रयाग के प्रावि. सिरोली की दीवार तोड़कर कक्ष में जा घुसा। सुबह जब शिक्षक और बच्चे विद्यालय पहुंचे तो देखा कमरे की दीवार टूटी है और बोल्डर आने से अन्य दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं। गनीमत रही कि यह बोल्डर दिन में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शिक्षकों ने छह बच्चों को अन्य कक्ष में शिफ्ट किया और फिर पठन-पाठन कराया।

सोमवार रात को सिरोली में पहाड़ी से एक बोल्डर छिटककर प्रावि सिरोली के पीछे की दीवार को तोड़ते हुए कक्ष में जा घुसा। इससे जहां कमरे की दीवार और मेज-कुर्सी टूट गई वहीं अन्य दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील गुसाईं, ग्राम प्रधान आशा देवी, मीना देवी, रेखा देवी आदि ने बताया कि घटना की सूचना पर ग्रामीण और अभिभावक मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचे। कहा कि ग्रामीणों और अभिभावकों की ओर से विगत पांच वर्षों से विद्यालय भवन के नवनिर्माण की मांग की जा रही है लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा यदि बोल्डर स्कूल के समय के दौरान आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह रावत, सहायक अध्यापक उपेंद्र नाथ गिरी ने बताया कि बच्चों को अन्य कक्षा में बैठाकर पठन-पाठन कराया गया। साथ ही मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed