फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   उक्रांद ने निकाला जुलूस, धरना दिया

उक्रांद ने निकाला जुलूस, धरना दिया

Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
घाट (चमोली)। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की मांग पर घाट बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ब्लाक कार्यालय पर धरना दिया। कहा गया कि घाट को पूर्ण तहसील का दर्ज मिले दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियाें का टोटा बना हुआ है। कहा गया यदि शासन-प्रशासन की ओर से शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं गई तो उक्रांद क्रमबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर आयोजित जन सभा में उक्रांद के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सती ने कहा कि वर्ष 2012 में सीएम विजय बहुगुणा ने घाट तहसील को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। अभी तक तहसील में अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती न होने से ग्रामीणों को चमोली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दल के कार्यकर्ताओं ने सीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर दल के ब्लाक अध्यक्ष लखपत सिंह, धनश्याम प्रसाद, विक्रम सिंह, रमेश लाल, मथुरा प्रसाद, श्याम सिंह, सूरजमणी, अनुसूया प्रसाद और चंद्रमणी मैंदोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed