फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   होल्यारों की टीम ने घर-घर जाकर लगाया गुलाल

होल्यारों की टीम ने घर-घर जाकर लगाया गुलाल

Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। रविवार को सुबह से ही होल्यारों की टोलियां नगर में घूमती रहीं। दूरस्थ गांव पिंडवाली के बच्चों की टोली ने भी मुख्य बाजार सहित नगर के विभिन्न इलाकाें में घर-घर जाकर होली मनाई। वहीं ब्लाक के अन्य गांवों से भी होल्यारों की टोलियां होली मनाते नजर आए। पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली, देवाल, ग्वालदम और गैरसैंण और मेहलचौंरी में होली का उल्लास बना रहा। वहीं बैनोली गांव में मैती बहनों ने सरोजनी पुंडीर के नेतृत्व में फ्यूंली, बुरांश और सिलपाड़ी के फूलों से होली खेली। इस दौरान युवाओं से भी रसायन रंगों के बिना होली खेलने का आह्नान किया गया। इस मौके पर संयोजक लक्ष्मण सिंह रावत सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे। होल्यारों की टोलियों और हुड़दंग को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। पिंडरघाटी और गैरसैंण में भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाई होली
गोपेश्वर। जिले में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग दिनभर एक-दूसरे पर रंग लगाकर शुभकामनाएं देते रहे। अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने संस्था के अध्यक्ष केके डिमरी के नेतृत्व में मंदिर मार्ग से लेकर मुख्य चौराहे तक फूलों की होली खेली। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट और पोखरी क्षेत्रों में भी होली मनाई गई। नंदप्रयाग में लोगोें ने होलिका दहन किया। इस मौके पर संजय रौतेला, देवेंद्र कठैत, जयकृत मनराल, हसमत हुसैन, सुरेंद्र रावत, गजेंद्र रावत, लखपत, हरीश रौतेला, विक्रम, विमल, हेमंत कठैत और नरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बांके बिहारी की देख छटा....
श्रीनगर। एजेंसी मोहल्ला क्षेत्र में होली मिलन समारोह में आयोजकों ने केमिकल फ्री होली खेलने का संदेश दिया। देव झांकियां और फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी मोहल्ला के नगर पालिका मैदान पर शनिवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। देहरादून की धीरज एंड पार्टी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद धीरज बत्रा और प्रभा वेदवाल ने सरस्वती वंदना और गंगा आरती के जरिये माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे देवताओं की झांकियां। सबसे पहले शिव-काली की झांकी निकाली गई। इसके बाद राधाकृष्ण की झांकी और वृंदावन की फूलों की होली पेश की गई।बांके बिहारी की देख छटा, बांके बिहारी आए वृंदावन की होली लाए जैसे भजन गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकार वैभव पंचभैया ने भी गढ़वाली जागर और होली के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विपिन मैठाणी, अतर सिंह असवाल, नरेश नौटियाल, अनूप बहुगुणा, जितेंद्र रावत, प्रदीप रौथाण, विजय रावल, प्रमोद पंवार, दुर्गेश भट्ट, प्रशंात कैंतुरा आदि मौजूद थे।

पौड़ी। संस्कृति नगरी पौड़ी में होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। लोगों ने जगह-जगह होली का पूजन किया। लोअर बाजार स्थित चौधरात चौक समेत शहर के विभिन्न स्थानों में होलिका सजाई हुई। देर सायं होलिका का दहन किया। शहर में होली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। बाजार में भी होली को लेकर काफी उत्साह देखा गया। अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ देखी गई। शहर के चौधरात चौक, धारा रोड, रामलीला मैदान समेत विभिन्न स्थानों में होलिका सजाई गई है। पाबौ, कोट, पैठाणी में लोगों में होली पर्व को लेकर काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed