{"_id":"142-72812","slug":"Chamoli-72812-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे गुल रही बिजली
Chamoli
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
थराली। तहसील मुख्यालय में मंगलवार सुबह पांच बजे से बिजली गुल रही। बिजली न होने से बैंक और पोस्ट ऑफिस में कामकाज ठप रहा। इस दौरान दूरस्थ गांवों से आए कई लोगों को बैरंग घरों को लौटना पड़ा। तहसील मुख्यालय से लेकर क्षेत्र में घंटों बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई के साथ ही लोगों के कामकाम भी प्रभावित हो रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक पहुंची दूरस्थ सोल क्षेत्र की पार्वती देवी, डाडरबगड़ के बख्तावर सिंह सहित कई उपभोक्ताओं का बिजली ठप होने काम नहीं हो पाया, उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। यही स्थिति पोस्ट आफिस में भी देखने को मिली। अपराह्न सवा तीन बजे बिजली बहाल हो पाई। इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई डीपी खंडूरी ने बताया कि कुलसारी से थराली के बीच विद्युत लाइन में फॉल्ट आया था जिसकी मरम्मत में काफी समय लगा।
विज्ञापन
