{"_id":"142-72802","slug":"Chamoli-72802-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिए दिखाई महिला समूह की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिए दिखाई महिला समूह की ताकत
Chamoli
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गौचर/गोपेश्वर। श्री नंदादेवी महिला लोक विकास समिति ने आज के दौर में महिला समूहों की आवश्यकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। गौचर खेल मैदान में आयोजित नाटक में दिखाया गया कि एक व्यक्ति बैंक से ऋण लेने के बाद ऋण जमा न कर हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता था और घर की कुर्की तक की नौबत आ गई थी। तब शराबी की पत्नी ने गांव के महिला समूह से जुड़कर हजारों का बैंक ऋण चुकाया।
श्री नंदादेवी महिला लोक विकास समिति की सचिव किरन पुरोहित ने बताया कि जन जागरूकता अभियान के तहत जिले में जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में अभी तक 500 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। नाटक का मंचन गोपीनाथ कला मंच के कलाकारों ने किया। इस मौके पर नाबार्ड के जिला परियोजना प्रबंधन आशीष भंडारी, कांता, लक्ष्मी, जीतेंद्र और अनिल आदि मौजूद थे।