{"_id":"142-72497","slug":"Chamoli-72497-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार और चोट से हुई गुलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार और चोट से हुई गुलदार की मौत
Chamoli
Updated Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बुधवार को पश्चिमी पिंडर रेंज के डिम्मर और बांगड़ी गांवों की सीमा पर मृत मिले गुलदार के शावक के शव का रेंज मुख्यालय पर पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव दफना दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी बीपी शाह ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव ने पोस्टमार्टम में बताया कि गुलदार का शावक तीन वर्ष का था। पांव में चोट लगने और बुखार के कारण उसकी मौत हुई थी। शव को उपवनाधिकारी रवींद्र नाथ की मौजूदगी में रेंज परिसर में दफना दिया गया।
विज्ञापन