{"_id":"142-57419","slug":"Chamoli-57419-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन खनन के खिलाफ सक्रिय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन खनन के खिलाफ सक्रिय
Chamoli
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़। राजस्व विभाग ने पिंडर नदी में खनन को रोकने के लिए कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में नदी किनारे खनन में जुटे कई मजदूरों को खदेड़ा गया।
राजस्व निरीक्षक तीरथ सिंह नेगी के नेतृत्व में राजस्व उप निरीक्षक के दल ने पिंडर नदी के किनारों पर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दल ने खनन कार्य में जुटे कई मजदूरों को खदेड़ते हुए उनके खनन के उपकरण भी जब्त किए। राजस्व निरीक्षक नेगी ने बताया कि अवैध खनन को रोकने में वन विभाग की ओर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। कहा कि अवैध खनन कार्य में जुटे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विदित हो कि नारायणबगड़ से देवाल क्षेत्र में पिंडर नदी से रेता, बजरी और पत्थरों के चुगान पर लगी रोक के बावजूद खनन माफिया मजदूरों की मदद से चोरी-छुपे अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। इधर, नारायणबगड़ बाजार सहित अन्य तटवर्ती इलाकों में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन से लगातार भू-कटाव का खतरा पैदा हो रहा है।