{"_id":"142-51679","slug":"Chamoli-51679-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीतों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीतों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग
Chamoli
Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी (चमोली)। सात दिवसीय खादी-पर्यटन औद्योगिक किसान मेले के चौथे दिन सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में हिमतरंग लोक कला मंच के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गढ़वाली गायक रुचिता कुकरेती, मुकेश शर्मा, अंजली रावत, जस्सी पंवार, ज्योति राणा, भावना बर्त्वाल, वीर सिंह, अनुष्का रावत, संजय सोलंकी और सुनीता तोपाल ने गढ़वाली, कुमाऊंनी गानों की एक के बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
मंगलवार को जिला समाज कल्याण विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से संयुक्त रूप से गोष्ठियाें का आयोजन किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी भत्ता और पेंशन योजना पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। सहायक समाज कल्याण अधिकारी जय सिंह राणा ने कहा कि 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात बीपीएल की छात्रा को 25 हजार रुपये की धनराशि मुहैया करायी जाती है। उन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पूर्व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा कि मेलों से आपसी सौहार्द का माहौल बना रहता है।