{"_id":"5c619b20bdec22629b00769f","slug":"91549900576-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्प प्रदर्शनी में साढे सात लाख के स्थानीय उत्पादों का हुआ विपणन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्प प्रदर्शनी में साढे सात लाख के स्थानीय उत्पादों का हुआ विपणन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस मैदान गोपेश्वर में सात दिनों से चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों ने साढ़े सात लाख के उत्पादों का विपणन किया। मेले के समापन पर जिला उद्योग विभाग की ओर से हस्तशिल्पियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
सोमवार को प्रदर्शनी का समापन विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय केंद्र सरकार नई दिल्ली के क्षेत्रीय सहायक निदेशक बी मिली और जिला उद्योग विभाग चमोली के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने किया। क्षेत्रीय सहायक निदेशक बी मिली ने कहा कि हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने तथा हस्तशिल्प को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी से क्षेत्र के लोगों को परंपरागत कास्ट, ऊलन, क्रोशिया, रिंगाल से निर्मित चीजें खरीदीं। वहीं, हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्य करने वाले हस्तशिल्पियों को इसका लाभ मिल रहा है। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि हस्तशिल्प प्रदर्शनी में 35 स्टॉल लगाए गए थे। प्रदर्शनी में कर्णप्रयाग और जोशीमठ ब्लाक के हस्तशिल्पियों ने साढे़ सात लाख रुपये के सामान का विपणन किया।