फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   800m race Rakesh, Nisha, Lakshmi first

800 मीटर दौड़ में राकेश, निशा, लक्ष्मी प्रथम

Wed, 05 Oct 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Wed, 05 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
800m race Rakesh, Nisha, Lakshmi first
programme - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को 16वीं जिला स्तरीय शीतकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के नौ ब्लाकों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला और ओलंपियन मनीष रावत ने किया।
विज्ञापन


गत वर्ष विजेता रही निशा और मनीषा ने मशाल दौड़ाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर और जूनियर वर्ग की दौड़ हुई। सीनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ में राकेश कुमार-निशा प्रथम और प्रेम सिंह-रिंकी द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में लक्ष्मी व बबीता क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 मीटर बालिका सब जूनियर वर्ग में प्रीति प्रथम, प्रियंका द्वितीय रहे। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में जुनैद और रितिक क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, आरपी डंडरियाल, चारु अग्रवाल, डीएल टम्टा, ममता शाह, एमआर कन्याल, डीएस पंवार, केसी पंत, कमल चौहान और राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed