फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   65 families living in relief camps

Chamoli News: विस्थापन न होने से पांच माह से राहत शिविरों में रह रहे 65 परिवार

Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
65 families living in relief camps
जोशीमठ आपदा को पांच माह का समय हो गया है। अभी भी 65 परिवार पुनर्वास के लिए सरकार पर नजर टिकाए हैं। प्रभावित परिवार भूमि के बदले भूमि की मांग कर रहे हैं। इन परिवारों के 263 सदस्य होटलों में बने राहत शिविरों में रह रहे हैं। सरकार की ओर से अभी तक 76 परिवारों को 19 करोड़ 8 लाख 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया है।
विज्ञापन




जनवरी शुरूआत में ही जोशीमठ में भू-धंसाव शुरू हो गया था। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को हटाकर राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया था। भू-धंसाव से 868 भवनों में दरारें आई, जिनमें से 181 भवन असुरक्षित घोषित किए गए। विशेष पुनर्वास पैकेज के तहत प्रभावित परिवारों को एक लाख रुपये अग्रिम धनराशि दी गई। असुरक्षित भवनों से सामग्री के ढुलान और तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 50-50 हजार रुपये दिए गए। घरेलू सामग्री क्रय करने के लिए अलग से 5000 रुपये भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


सरकार ने असुरक्षित घरों के मुआवजे के लिए सर्वेक्षण के आधार पर मुआवजे की दर निर्धारित की। जिनमें से 76 परिवारों को 19 करोड़ 8 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि वितरित कर दी गई है। मुआवजा मिलने के बाद ये परिवार जोशीमठ से बाहर अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं। जबकि 65 परिवार मुआवजा लेने को राजी नहीं हैं। वे मकान के बदले जोशीमठ क्षेत्र में ही मकान और भूमि के बदले भूमि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







क्या कहते हैं आपदा प्रभावित



- हमारे दो मकान असुरक्षित श्रेणी में हैं। सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट पर सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। असुरक्षित घरों को जनवरी में ही छोड़ दिया था। अभी भी किराए के घरों में रह रहे हैं। सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। - सूरज कप्रवाण, मनोहरबाग वार्ड, जोशीमठ।



- हमारा वर्षों से कारोबार जोशीमठ में ही है। पुनर्वास भी जोशीमठ में ही चाहते हैं। सरकार पुनर्वास पर चुप्पी साधे है। जिससे आपदा प्रभावितों में ऊहापोह की स्थिति है। राहत शिविरों में रहकर बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। लोगों में आपदा को लेकर अभी भी दहशत है। आगामी बरसात सीजन शुरू होने वाला है। सरकार को जल्द पुनर्वास पर स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए। - प्रकाश भौंटियाल, आपदा प्रभावित, जोशीमठ।


क्या बोलीं एसडीएम



अधिकांश आपदा प्रभावितों को मुआवजा वितरित किया जा चुका है। जो प्रभावित होटलों में रह रहे हैं उनके असुरक्षित भवनों का आंकलन भी किया जा चुका है। वे भी मुआवजा ले सकते हैं। बरसात सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें आपदा के बाद से जोशीमठ में ही हैं। -कुमकुम जोशी, एसडीएम जोशीमठ








आगामी मानसून को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। जोशीमठ में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अधिकारियों के साथ बैैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। - हिमांशु खुराना, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed