{"_id":"5c814987bdec2214046ee582","slug":"61551976839-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ में धंसने लगा बदरीनाथ हाईवे का बाईपास, सडक पर पडी दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ में धंसने लगा बदरीनाथ हाईवे का बाईपास, सडक पर पडी दरारें
विज्ञापन
highway
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ में नृसिंह मंदिर के समीप हाईवे बाईपास धंसने लगा है। इससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। लोगों ने लोनिवि से शीघ्र बाईपास के सुधारीकरण की मांग उठाई।
जोशीमठ नगर में बदरीनाथ यात्रा के दौरान वाहनों की संख्या अधिक होने पर बाईपास मार्ग से ही वाहनों की आवाजाही करवाई जाती है। अब यहां बाईपास धंसने लगा है। बाईपास धंसने के चलते यहां सड़क के करीब 80 मीटर हिस्से पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे यहां वाहनों का संचालन दुर्घटनाओं का न्योता दे रहा है। सुरेश डिमरी और ऋषि प्रसाद सती का कहना है कि जोशीमठ बाईपास चार माह से भूस्खलन से प्रभावित है। कई बार मामले में विभागीय अधिकारियों को जानकारी भी दी गई लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीएस रावत का कहना है कि जोशीमठ बाईपास पर आवाजाही में अभी विकट स्थिति नहीं है। बाईपास के सुधारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों को सड़क सुधारीकरण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अप्रैल माह से पूर्व यहां सड़क सुधारीकरण करवा लिया जाएगा।