फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   58 revenue villages of Gairsain block included in police station area

गैरसैंण ब्लॉक के 58 राजस्व ग्राम पुलिस थाना क्षेत्र में शामिल

Fri, 11 Jun 2021 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
58 revenue villages of Gairsain block included in police station area
ब्लॉक गैरसैंण के 58 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस थाना क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। इन गांवों के पुलिस क्षेत्र में शामिल होने से ग्रामीण क्षेत्रों के अपराधों में कमी आएगी और क्षेत्र में बढ़ रही नशे की प्रवृति और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश भी लगेगा।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2014 को स्थापित थाना गैरसैंण में रोहिड़ा, खनसर, आदिबदरी और गैरसैंण के कुछ ही गांव शामिल किए गए थे। जून प्रथम सप्ताह में जारी शासनादेश के तहत इसमें विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के आसपास के सारकोट, परवाड़ी, सिराणा, भैसोड़ासैंण, कुमोली रायवन, महरगांव, घंडियाल, ढांगा, डुंग्री, फरकंडे, सिलकोट, कोलाणी, गड़ोत, सारिंगांव सहित कुल 58 गांवों को नियमित पुलिस थाना क्षेत्र में शामिल किया गया है। भाजपा नेता रामचंद्र गौड़, मंगलनारायण, डॉ अवतार नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब सुरक्षा बढ़ेगी। विकट भौगोलिक परिस्थितियों और पटवारी क्षेत्र बड़े होने के कारण राजस्व पुलिस की सुलभता एक चुनौती हो गई थी। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने कहा कि थाना गैरसैंण के अंतर्गत माईथान, मेहलचौरी, आदिबदरी तीनों चौकियों और थाना मुख्यालय गैरसैंण में कुल 6 एसआई, 30 सिपाही व 25 होमगार्ड तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed