{"_id":"65156e9ec6e82df722006386","slug":"500-employees-from-chamoli-will-participate-in-pension-shankhnad-maharally-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2434-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पेंशन शंखनाद महारैली में चमोली से 500 कर्मचारी करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पेंशन शंखनाद महारैली में चमोली से 500 कर्मचारी करेंगे प्रतिभाग
Thu, 28 Sep 2023 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ओर से एक अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली में चमोली जिले से करीब 500 कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारियाें ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान दशोली ब्लॉक शाखा का गठन कर देवेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश सेमवाल को मंत्री, यशवंत सिंह फरस्वाण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुमित्रा फरस्वाण को महिला अध्यक्ष चुना गया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन समिति के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारी हक की लड़ाई है। हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता। इस मौके पर मंत्री भगत कंडवाल, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धि बल्लभ जोशी, संरक्षक प्रकाश नेगी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दिगंबर नेगी, मुकेश नेगी, महिपाल चौहान, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।