फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   50 Scheduled Castes families threat from landslide by road under construction

निर्माणाधीन सड़क से हो रहे भू कटाव से अनुसूचित जाति के 50 परिवारों को खतरा

Thu, 01 Aug 2019 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
50 Scheduled Castes families threat from landslide by road under construction
चमोली-बौंला मोटर मार्ग से हो रहे भू कटाव और चट्टान पर अटके बोल्डरों से दुर्गापुर गांव को खतरा बना है। दुर्गापुर गांव में अनुसूचित जाति के 50 परिवार रहते हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र गांव की सुरक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन

गोपाल सक्सेना, सुमित्रा, आशा, राधा, रीना, देवेश्वरी, जय प्रकाश और गजेंद्र कुमार ने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश से निर्माणाधीन चमोली-बौंला मोटर मार्ग पर भू धंसाव हो रहा है, जिससे गांव को खतरा बना हुआ है। गांव के शीर्ष भाग की चट्टान पर हो रहे सड़क निर्माण से यहां कई बोल्डर अटके हुए हैं, जो कभी भी गांव में तबाही मचा सकते हैं। उन्होंने समय रहते क्षेत्र का निरीक्षण कर गांव की सुरक्षा की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि वे थोड़ी बारिश होने पर भी अपने बच्चों के साथ गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर गांव की सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed