{"_id":"6804fa770f102b2e7b009a82","slug":"47-participated-in-the-selection-process-for-sports-promotion-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111940-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खिलाड़ी प्रोत्साहन की चयन प्रक्रिया में 47 ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खिलाड़ी प्रोत्साहन की चयन प्रक्रिया में 47 ने किया प्रतिभाग
Sun, 20 Apr 2025 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Apr 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चयन ट्रायल में प्रतिभाग करतीं बालिकाए
फोटो
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रविवार को शुरू हो गया। रविवार को गोपेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत चयन ट्रायल में 47 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
योजना के तहत 14 से 23 साल तक के खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। जिले से कुल 100 बालक व 100 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों के शारीरिक दक्षता व खेल कौशल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को हर महीने दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। रविवार को हुए चयन ट्रायल में 35 बालक और 12 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चयन समिति के संयोजक व प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, खेल विभाग के जयवीर सिंह रावत, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद