फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   45 army personnel and corona positive

सेना के 45 जवान व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Mon, 26 Apr 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
45 army personnel and corona positive
चमोली जनपद में सोमवार को कोरोना के 177 नए मामले सामने आए। वहीं घाट ब्लाक के कुरूड़ में 127-प्रादेशिक सेना बटालियन गढ़वाल राइफल कैंप में कोरोना के 45 मामले आए। इस पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर पूरे कैंप को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। यहां पर किसी भी तरह की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इससे पूर्व गैरसैंण क्षेत्र के अंतर्गत कुशरानी बिचली गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था।
विज्ञापन

चमोली जिले में सोमवार को घाट ब्लाक में 57, कर्णप्रयाग में 49, थराली में 19, नारायणबगड़ व जोशीमठ से 14-14, गोपेश्वर में 13, चमोली में 6, पोखरी में 3 तथा देवाल में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। वहीं कोरोना संक्रमित 37 लोगों को जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया है। इसके अलावा 584 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल टीम आइसोलेट सभी मरीजों की नियमित जांच में जुटी है।
विज्ञापन

25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
श्रीनगर। सोमवार को ब्लाक खिर्सू में 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार रेलमार्ग परियोजना श्रीकोट, प्रगति विहार श्रीनगर, डांग, डाक बंगला, कमलेश्वर, स्वीत, मेडिकल कॉलेज, गोला बाजार व अलकनंदा विहार आदि क्षेत्रों में 19 कोरोना के केस आए हैं। वहीं, कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि सोमवार को बेस अस्पताल में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed