{"_id":"5900c6284f1c1b0b71c0dc8b","slug":"435-successful-in-youth-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"435 युवा दौड़ में रहे सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
435 युवा दौड़ में रहे सफल
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Wed, 26 Apr 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Recruitment rally
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला मैदान में शुरू हुुई थल सेना की भर्ती रैली के पहले दिन टिहरी जिले के चार हजार से अधिक युवाओं ने भर्ती रैली में दमखम दिखाया। पहले दिन 435 युवा ही दौड़ में सफल रहे।
विज्ञापन
गढ़वाल के चार जिलों के लिए हो रही थल सेना की भर्ती के लिए टिहरी जिले से 5248 युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 4018 युवा ही शामिल हुए।
बुधवार सुबह पांच बजे से मेला मैदान में शुरू हुई 1600 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी थी, जिसे सिर्फ 435 युवा ही पूरी कर पाए। दौड़ पूरी होने के बाद युवाओं के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख, लंबी कूद आदि भर्ती की अन्य प्रक्रियाएं जारी रहीं। भर्ती के सुचारु संचालन के लिए सेना के डिप्टी डायरेक्टर जनरल संदीप सहगल, भर्ती निदेशक करनल एएस मंगत, करनल बीटीके राजू, और सेना के अन्य अधिकारी मैदान में डटे रहे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग, गौचर के युवाओं की भर्ती आज
27 अप्रैल बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी जिले के 3166 और चमोली जिले के कर्णप्रयाग और पोखरी तहसीलों के 1810 युवा रैली में शामिल होंगे। चमोली जिले के अन्य तहसीलों की भर्ती शुक्रवार को और रुद्रप्रयाग जिले की भर्ती रैली शनिवार को होगी। टिहरी जिले की भर्ती के बाद बुधवार को बाजार में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखी।
विज्ञापन
मैदान से हटाई 8 कुंतल कांच की बोतलें और टुकड़े
मेला मैदान में हर जगह कांच के बारीक टुकड़े बिखरे होने पर डिप्टी डायरेक्टर जनरल (भर्ती) बिग्रेडियर संदीप सहगल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के कारण ये मैदान खराब होता जा रहा है। भर्ती निदेशक करनल एएस मंगत बताया कि मैदान की साफ-सफाई के दौरान आठ क्विंटल से अधिक कांच के टुकड़े और बोतलें मिली थीं।