फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   43 roads still closed.

43 सड़कें अभी भी बंद

Sun, 24 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sun, 24 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
43 roads still closed.
चमोली में सड़क और पैदल रास्ते अवरुद्घ पड़े होने से यूं गदेरों से आवाजाही कर रहे ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala

चमोली जिले के वाशिंदों को बारिश थमने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। जिले में अभी भी 43 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हुई हैं। चमोली-लासी-सरतोली, बिरही-निजमुला, गोपेश्वर-पोखरी जैसी महत्वपूर्ण सड़कें अवरुद्ध पड़ी हुई हैं। लेकिन आपदा के बाद जो सड़कें अभी तक खुली भी हैं, वहां ग्रामीण छोटे वाहनों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर तक जिले में 35 सड़कें अवरुद्ध पड़ी थी। लेकिन दोपहर बाद धूप खिलने से वाहनों की आवाजाही के लिए खोली गई आठ सड़कें पुन: बंद हो गई। अब जिले में बंद सड़कों की संख्या 43 हो गई है। दोगड़ी गांव निवासी प्रकाश सिंह और देव सिंह का कहना है कि यहां गोपेश्वर-दोगड़ी-कांडई सड़क कई जगहों पर अवरुद्ध पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


अभी तक भी सड़क को खोलने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इधर, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन का कहना है कि सभी विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पैदल रास्तों, विद्युत लाइनों और पेयजल लाइनों के सुधारीकरण के लिए आपदा मद से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। शीघ्र ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था सुचारु कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आठ सड़के हुई बंद-
सेमा-बेमरु, जौरासी-हापला-घोतीधार, धुर्मा-कुंडी, सेरा-मोख-कुंडी, पोखरी-विशाल-नैल-सांकरी, दुगड्डा-डमडमा-बरतोली, देवलीबगड़ संपर्क मार्ग, चमोली-सरतोली और बिरही-गौंणा मोटर मार्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed