{"_id":"66e83746da35cc972d04ee07","slug":"34-resolutions-passed-including-original-residence-and-permanent-capital-gairsain-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-109011-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मूल निवास, स्थायी राजधानी गैरसैंण सहित 34 प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मूल निवास, स्थायी राजधानी गैरसैंण सहित 34 प्रस्ताव पारित
Mon, 16 Sep 2024 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गैरसैंण में यूकेडी का 46वां अधिवेशन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। यूकेडी के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन मूल निवास 1950 लागू करने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, सशक्त भू-कानून बनाने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम के सभागार में हुए 46वें अधिवेशन में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन कठैत ने प्रतिभागी पदाधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान और उनके दुख-सुख का भागीदार बनकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इससे पूर्व स्थायी राजधानी गैरसैंण, मूल निवास 1950, सशक्त भू-कानून, प्रत्येक घर तक शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंचाना, पलायन की रोकथाम के लिए 72 शहरों का निर्माण करना, प्रत्येक ब्लॉक में संसाधन युक्त विद्यालय खोलना, महाकाल सामाजिक संगठन बनाना, किसानों को जंगली जानवरों के नुकसान से निजात दिलाने सहित 34 मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। संरक्षक एवं पूर्व विधायक पूरन थपलियाल, कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा यदि यूकेडी प्रदेश में सरकार बनाती है तो उत्तराखंड को आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाया जाएगा। इस दौरान किरन रावत, महेंद्र रावत, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विजयंत सिंह, चमोली जिला अध्यक्ष आशीष नेगी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमीला रावत, संगठन महामंत्री सुनीत कोटनाला, उपाध्यक्ष रेखा मियां, महामंत्री राजेश्वरी रावत, अर्जुन रावत, रणजीत शाह, शशि बंगवाल, उषा रमोला आदि मौजूद थे।