{"_id":"5c87d98ebdec2213ef2d1661","slug":"31552406926-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल्ला की महिलाओं ने वनाग्नि से बचाए पांच हजार बांज के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल्ला की महिलाओं ने वनाग्नि से बचाए पांच हजार बांज के पेड़
विज्ञापन
fire
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। थराली रेंज के जंगलों में फैली आग पर वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से काबू पा लिया गया है। हालांकि शनिवार से सोमवार तक वनाग्नि से थराली रेंज के गोठिंडा के जंगल में लगी आग धरातल्ला, कोठी, नंदकेशरी, उणी, धरामल्ला तक फैल गई थी, जिससे गांव की 10 हेक्टेयर वन संपदा जल गई।
वन विभाग के रेंज गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जंगल में लगी आग को धरातल्ला गांव की महिला मंगल दल के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से बुझाया गया। उनके सहयोग से ही धरातल्ला गांव की सीमा पर लगाए गए करीब 5000 बांज के पेड़ों को आग से बचा लिया गया। वनाग्नि को नियंत्रित करने के लिए धरातल्ला और नंदकेशरी के खगोती देवी, शांति देवी, जानकी देवी, कमला देवी, मोहनी देवी, आशा देवी, महेशी देवी, गुड्डी देवी, खिलाफ सिंह, प्रेम सिंह, गोपाल सिंह, अशोक खत्री, देवेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया।