फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   30 km running for treatment

इलाज के लिए लगा रहे 30 किलोमीटर की दौड़

Thu, 09 Sep 2021 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
30 km running for treatment
गोपेश्वर कलक्ट्रेट में डीएम को पुष्प गुच्छ सौंपते 70 किमी दूर से पहुंचे सुतोल गांव के ग्रामीण। - फोटो : GOPESHWAR
सड़क, स्वास्थ्य, संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सुतोल गांव के ग्रामीण लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय कर कलक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 150 परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। गांव में आयुर्वेद का स्वास्थ्य केंद्र तो है, लेकिन डॉक्टर नहीं है। इलाज के लिए ग्रामीण 30 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट आते हैं। गांव में संचार सेवा भी नहीं है। एक फोन करने के लिए उन्हें 5 किलोमीटर की दूरी नापनी पड़ती है। 30 किमी लंबी घाट-सुतोल सड़क बदहाल हो चुकी है। वर्ष 2010-11 में सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन आज तक इसका डामरीकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि सुतोल गांव नंदा राजजात यात्रा का अंतिम यात्रा पड़ाव है। साथ ही यह पर्यटक स्थल भी है। इससे आगे रूपकुंड मार्ग पर राजस्व ग्राम तातड़ा और सुगड़ हैं, यहां भी सड़क का निमार्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को शीघ्र गांव में सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुतोल राजपाल कुमार, उपप्रधान कमल पंवार, चंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह, अर्जुन सिंह, बख्तावर सिंह, बादर सिंह, भवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed