{"_id":"5e74f7578ebc3e77a45ba777","slug":"26-people-returned-from-abroad-karnpryag-news-drn339823831","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से थराली लौटे 26 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से थराली लौटे 26 लोग
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खतरे के बीच विदेश से थराली ब्लॉक में अपने घरों को 26 लोग लौटे हैं। सूचना पर प्रशासन ने इन सभी के स्वास्थ्य की जांच की जिसमें 16 लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले जबकि 10 की नियमित जांच की जा रही है।
सीएचसी थराली के प्रभारी चिकित्सक डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया की विदेश में रह रहे थराली ब्लॉक के अलग-अलग गांव के 26 लोग घरों को लौटे हैं। जब इसकी सूचना मिली तो उनका पता लगाया गया। शुक्रवार को 16 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं जबकि 10 लोगों की नियमित जांच की जा रही है। सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में कोरोना वायरस से निपटने के लिए आसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। मास्क और सेनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में है। विभाग के फिल्ड स्टाफ को भी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को थराली प्रमुख कविता देवी ने सीएचसी का निरीक्षण किया और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
कोट
पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे हुए है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति डराने का प्रयास कर रहे हैं, जो भी व्यक्ति अफवाह फैलाते मिलेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सुभाष जखमोला, थानाध्यक्ष थराली (चमोली)।