{"_id":"5cd84708bdec2207657b919d","slug":"21557677832-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों ने की दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण समाप्त करने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों ने की दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण समाप्त करने की निंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। राज्य आंदोलनकारी मंच की एक बैठक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को मिल रहे दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण को समाप्त करने की निंदा की है। मंच के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 26 मई को पूरे राज्य के आंदोलनकारियों की एक महापंचायत देहरादून शहीद स्मारक स्थल में आयोजित का निर्णय लिया गया है।
मंच के प्रदेश महामंत्री डीएस गुसांई ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाली सुविधा को समाप्त कर आंदोलनकारियों का अपमान किया है। आंदोलनकारियों ने इस निर्णय की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। कहा कि राज्य सरकार की आंदोलनकारी विरोधी निर्णय से केंद्र सरकार को भी अवगत कराया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में मंच का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी भेंट करने जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन से भी छूटे आंदोलनकारियों का शीघ्र चिह्निकरण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई गई। इस दौरान सर्व सम्मति से हर्षवर्द्घन मैठाणी को चमोली जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर सुधा बिष्ट, चंद्रकला बिष्ट, राकेश चंद्र तिवारी, उमा नेगी, सावित्री, अनसूया प्रसाद, मनीष नेगी, वेद प्रकाश मैखुरी, जर्नादन भट्ट, सत्येश्वरी देवी, भगवती प्रसाद आदि मोजूद थे।