फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   200 women working in various fields honored

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 200 महिलाएं सम्मानित

Tue, 05 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
200 women working in various fields honored
सामाजिक सरोकारों से जुड़े हंस फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली जिले के नौ ब्लाकों की 200 महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान संतानदायिनी माता अनसूया मंदिर के लिए करीब 250 कंबल भेंट किए गए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं चूल्हा-चौका करने के साथ ही स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं। विकास में भी महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

मातृ सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की द्वितीय कमान अधिकारी मेजर आइना राणा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया। कहा कि सनातन संस्कृति में जहां नारी की पूजा होती है, वहां स्वर्ग बसता है। इस दौरान दुग्ध उत्पादन, जड़ी-बूटी, शराब बंदी, सब्जी उत्पादन, सामाजिक कार्यों में जुटी ऊषा फरस्वाण, डा. रश्मि पुरोहित, मीना तिवारी, गंगोत्री देवी, कल्पेश्वरी, दमयंती, अंजना, उखा देवी, रमा देवी, मोहनी, पुष्पा, हंसा, सावित्री, बौणी देवी, नत्थी देवी, बेलमती, दीपा, पम्मी, कलावती मैंदोली, रुक्मा देवी, वंदना, बसंती, ममता शैली, शिवा फरस्वाण सहित 200 महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर हंस फाउंडेशन के समन्वयक योगेश सुंदरियाल, रमा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह राणा, पुष्कर चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षिका जया चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed