फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   200 families longing for water for five days

200 परिवार झेल रहे पानी का संकट

Sat, 15 Jan 2022 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
200 families longing for water for five days
गोपेश्वर नगर के पेट्रोल पंप एरिया में इस तरह बर्बाद हो रहा नलों से पानी। - फोटो : GOPESHWAR
गोपेश्वर। नगर के पेट्रोल पंप एरिया में पिछले पांच दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है। मुर्गी फार्म से लेकर जीरो बैंड तक करीब 200 परिवार पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लोगों का कहना है कि जल संस्थान की ओर से पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे उन्हें दूसरे मोहल्लों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पेट्रोल पंप क्षेत्र में हमेशा पानी की किल्लत बनी रहती है। खासकर प्रेस क्लब भवन के निचले हिस्से में अक्सर परेशानी रहती है। पिछले पांच दिन से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने जल संस्थान से शीघ्र क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की मांग की है। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेश निर्वाल ने बताया कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, उसे अब ठीक कर दिया गया है। यदि कहीं सप्लाई नहीं हो रही है तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed