फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   गलनांऊ में खस्ताहाल बना हाइवे

गलनांऊ में खस्ताहाल बना हाइवे

Sun, 10 Mar 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
गलनांऊ में खस्ताहाल बना हाइवे
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे के गलनांऊ में खस्ताहाल मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मोटर मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की बहुआयामी योजना ऑलवेदर रोड के तहत ऋषिकेश से बदरीनाथ तक हाईवे को व्यवस्थित करने के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत है फिर भी कार्यदायी विभाग की ओर से एक वर्ष से बदहाल मोटर मार्ग को व्यवस्थित करने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर शासन और प्रशासन के नुमाइंदों का अक्सर आना जाना लगा रहता है फिर भी किसी का ध्यान इस ओर नही जा रहा है । नगर पालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, सुनील पंवार, इंदू पंवार आदि ने बताया कि उन्होंने पूर्व में एनएच के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से गलनांऊ में मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इन लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मोटर मार्ग को दुरस्त नहीं किया गया तो जन-आंदोलन किया जाएगा। कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्यदायी विभाग के अधिकारियों को जल्द मोटर मार्ग को व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed