फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   16 roads of Chamoli district still closed

चमोली जिले की 16 सड़कें अभी भी बंद

Wed, 06 Jul 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
16 roads of Chamoli district still closed
बारिश से पहाड़ी से मलबा आने से पौड़ी जिले में 22 और चमोली जिले में करीब 16 सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करा पड़ रहा है।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में मूसलाधार बारिश से जिले के करीब 22 मार्गों पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले में टकोलीखाल-बीरोंखाल, पाणीसैंण-डबराड-बूथानगर, नोडलखाल-नांद, सिमल्या-कफल्डी, खैरासैण-डौर-नगधार, खैरासैंण-डौर-नगधार-बयाली, ढौटियाल-चपड़ेत-बसड़ा, सिरोबड़ी-अमलेसा सहित 22 मार्गों पर भारी मलबा आने और दीवारें टूटने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मार्ग खोलने में जुटी हुई है। वहीं चमोली जिले में 16 सड़कें जगह-जगह भूस्खलन से बंद पड़ी हैं। यहां दो दिन से हो रही हल्की बारिश में भी सड़कें बंद हो रही हैं। गोपेश्वर-बैतरणी-बैरागना, घाट-उस्तोली-सरपाणी, उडामांडा-चोपड़ा, कर्णप्रयाग- कंडारा-सोनला, आदिबदरी-नौटी, कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी, कलसीर-नैल नौली, पोखरी-गोपेश्वर, देवाल-खेला सहित अन्य सड़कें चार दिनों से बंद हैं।
विज्ञापन

पेयजल लाइन टूटने से हुई किल्लत
भारी बारिश से कई जगह पर पेयजल लाइन टूटने से पेयजल किल्लत भी बनी हुई है। ऐसे में पीपलकोटी के गढ़ी, जोशीमठ के रविग्राम, ग्राम कांडा, मैखुरा, दुवा, गैरसैंण नगर और रंगचौड़ा, ग्वालदम बाजार में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। इन जगह पर जल संस्थान की ओर से टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed