फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   कूड़ा निस्तारण को गुप्ता बंधुओं को चुकानी होगी और रकम

कूड़ा निस्तारण को गुप्ता बंधुओं को चुकानी होगी और रकम

Sun, 30 Jun 2019 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण को गुप्ता बंधुओं को चुकानी होगी और रकम
जोशीमठ। औली में गुप्ता बंधुओं की शाही शादी संपन्न होने के बाद कूड़ा निस्तारण में लगी जोशीमठ नगर पालिका ने रविवार को सफाई अभियान पूर्ण कर लिया है। रविवार को पांच क्विंटल कूड़े का निस्तारण किया गया। आठ दिन में औली से 326 क्विंटल कूड़ा निस्तारित किया गया। कूड़ा अधिक होने के कारण पालिका परिषद की ओर से गुप्ता बंधुओं से और रकम वसूली जाएगी। अभी तक गुप्ता बंधुओं की ओर से कूड़ा उठाने के लिए पालिका को 5.54 लाख की धनराशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन

औली की वादियों में 18 से 22 जून तक एनआरआई गुप्ता बंधुओं के दो बेटों का शाही शादी समारोह आयोजित किया गया। शादी संपन्न होने के बाद औली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। नगर पालिका जोशीमठ ने 23 जून से औली में सफाई अभियान शुरू किया। शादी के लिए निर्मित अस्थायी शौचालय पिटों को जेसीबी से भूमिगत कर दिया गया, जबकि ट्रकों से जैविक और अजैविक कूड़े का निस्तारण किया गया। आठ दिन में पालिका ने 326 क्विंटल कूड़ा एकत्र किया। अजैविक कूड़े को प्रत्येक दिन पालिका द्वारा वाहनों से कंपेक्टर मशीन में लाया गया, जबकि जैविक कूड़े को कूड़ाघर में निस्तारित किया गया। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने बताया कि औली में पालिका प्रशासन की ओर से सफाई अभियान पूर्ण कर लिया गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका की ओर से बीस पर्यावरण मित्र लगाए गए थे। दो वाहनों से कूड़ा उठाया गया। उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए गुप्ता बंधुओं को आठ लाख रुपये का इस्टीमेट सौंपा गया था। अभी तक पालिका को 5.54 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। कूड़ा अधिक होने के कारण रिवाइज इस्टीमेट बनाया जाएगा, जिसमें धनराशि भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed