{"_id":"5d1797c28ebc3e3ca305b093","slug":"15618272454-karnpryag-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली-वाण मोटर मार्ग बना खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली-वाण मोटर मार्ग बना खस्ताहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली/देवाल। लोनिवि के अधिकारियों की उपेक्षा के कारण थराली-वाण मार्ग खस्ताहाल बना है। मार्ग के किनारे की दीवारें क्षतिग्रस्त, कॉजवे उबड़-खाबड़ होने से पर्यटक और मुसाफिर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए विवश हैं।
उमेश पुरोहित, शंकर सिंह, कलम सिंह, भवानी दत्त जोशी आदि ने बताया कि विगत वर्ष हुई बारिश से थराली-वाण मार्ग कई स्थानों पर बदहाल बना है। सड़क की क्षतिग्रस्त दीवारें, कॉजवे और नालियां मलबे से अटी पड़ी हैं, लेकिन कार्यदायी विभाग की ओर से एक साल बाद भी सड़क सुधारीकरण नहीं किया गया। उन्होंने कहा यदि दो सप्ताह में सड़क का सुधारीकरण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश रावत ने बताया कि थराली-वाण मार्ग के सुधारीकरण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
देवाल। लिंगड़ी के पूर्व प्रधान राजेंद्र भंडारी ने डीएम को ज्ञापन भेजकर बोरागाड़ में पिंडर नदी पर बने झूला पुल को जाने वाले पैदल मार्ग के निर्माण की मांग की। ज्ञापन में राजेंद्र भंडारी ने कहा कि बोरागाड़ के पास पिंडर नदी में झूला पुल बनाया गया है। पुल से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है, लेकिन पैदल रास्ता ठीक न होने के कारण मवेशी नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लिंगड़ी, ओडर, वजई गांव के अलावा कुमाऊँ के लोग खाद्यान्न सामग्री इसी पुल से घोड़े-खच्चर से ले जाते हैं। पुल का रास्ता नहीं होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन