{"_id":"5d1796d18ebc3e3cb232a17f","slug":"156182700510-gopeshwar-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की मांग पर ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी ठप रखा परियोजना कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की मांग पर ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी ठप रखा परियोजना कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। रोजगार देने और क्षेत्र में सामुदायिक विकास के तहत हुए कार्यों में अनियमितता की जांच की मांग पर तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के प्रभावित सेलंग गांव के ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी परियोजना का काम ठप रखा।
काम ठप होने से हिंदुस्तान कंपनी को प्रतिदिन लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरने पर बैठने वालों में आशीष फरस्वाण, शिशुपाल भंडारी, मोहन सिंह फरस्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह राणा, किशन सिंह, अनुज सिंह, राजेंद्र नेगी, प्रकाश रावत आदि मौजूद थे। इधर, हिंदुस्तान कंपनी के प्रबंधक (मुख्य कार्मिक) सीएस गुप्ता ने कहा कि तपोवन और सेलंग में कुछ लोगों की ओर से अपने निजी स्वार्थ के लिए परियोजना का कार्य रुकवाया जा रहा है। परियोजना प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जा रही है, लेकिन परियोजना कार्य रोकना गलत है।