फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   जिला प्रशासन को सौंपी निगरानी समिति ने औली में निरीक्षण की फाइनल रिपोर्ट

जिला प्रशासन को सौंपी निगरानी समिति ने औली में निरीक्षण की फाइनल रिपोर्ट

Fri, 28 Jun 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन को सौंपी निगरानी समिति ने औली में निरीक्षण की फाइनल रिपोर्ट

विज्ञापन
जोशीमठ। प्रशासन की निगरानी टीम ने शुक्रवार को औली पहुंचकर वहां शाही शादी के दौरान हुई गंदगी और अभी तक हुई साफ-सफाई का जायजा लिया। टीम ने अपनी फाइनल रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

प्रशासन की ओर से गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम का गठन किया गया था। टीम में नगर निकाय, जल संस्थान, वन, लोनिवि और पर्यटन विभाग के 13 अधिकारी शामिल हैं। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शादी के पांच दिन बाद औली की क्या स्थिति है, इसके स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम को शुक्रवार को औली भेजा गया था। टीम की रिपोर्ट आठ जुलाई से पहले उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। जोशीमठ के तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि शुक्रवार को निगरानी टीम के सदस्यों ने औली में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, अस्थायी निर्माण जैसे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed