{"_id":"5d14f3da8ebc3e3cc2793dfc","slug":"1561654214636-gopeshwar-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्ता बंधुओं के शाही शादी समारोह के लिए औली में बनाए गए थे 36 अस्थाई शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्ता बंधुओं के शाही शादी समारोह के लिए औली में बनाए गए थे 36 अस्थाई शौचालय
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। औली में बहुचर्चित शाही शादी समारोह के लिए 36 अस्थायी शौचालय बनाए गए थे। इनमें से जोशीमठ पालिका प्रशासन की ओर से 33 टैंकों से सीवर का निस्तारण कर दिया गया है। क्लिप टॉप क्लब के इर्द गिर्द भारी मात्रा में गंदगी पर पालिका ने क्लब का 25 हजार रुपये का चालान काटा है।
औली में गुप्ता बंधुओं की शाही शादी संपन्न हो चुकी है, लेकिन यहां जगह-जगह पड़ी गंदगी को साफ करने में जोशीमठ पालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों के पसीने छूट रहे हैं। बारिश होने से यहां सीवर का गंदा पानी नालों में बह रहा है, साथ ही कई जगहों पर सीवर की गंदगी तालाब में तब्दील हो गई है। बारिश के बाद गीले कूड़े को उठाने में भी पर्यावरण मित्रों को दिक्कतें आ रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रसाद नौटियाल ने बताया कि 33 सीवर टैंकों से सीवर का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि तीन टैंकों की सफाई की जा रही है। समारोह स्थल से कूड़ा निस्तारण का कार्य भी जारी है। क्लिप टॉप क्लब के पीछे गंदगी फैलाने पर पालिका ने क्लब का 25 हजार रुपये का चालान काटा है।
औली में खुले में शौच कर रहे सौ से अधिक मजदूर
जोशीमठ। औली में शाही शादी समारोह के शादी मंडप, ग्लास हाउस और टेंट कॉलोनी को उखाड़ने में लगे ई फेक्टर कंपनी के सौ से अधिक मजदूरों को शौचालय की व्यवस्था न होने से वे खुले में शौच करने को मजबूर हैं। शादी के लिए यहां स्थापित किए गए 36 अस्थायी शौचालय तो उखाड़ दिए गए हैं, लेकिन मजदूरों के लिए औली में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि पालिका की टीम शीघ्र औली का निरीक्षण कर मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
अब खुला रहेगा क्लिप टॉप क्लब
गोपेश्वर। औली में पौने दो साल से बंद पड़े क्लिप टॉप क्लब में पर्यटक भी ठहर सकते हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि क्लब के संचालन का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम को दे दिया गया है। 20 सितंबर 2017 को चमोली जिले के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट आशीष जोशी की अदालत ने लीज अनुबंध के उल्लंघन के मामले में औली में स्थित होटल क्लिप टॉप को राज्य संपत्ति में शामिल करने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद जोशीमठ तहसील प्रशासन ने होटल के बीस कमरों को सीज कर दिया था। तब से होटल बंद पड़ा हुआ था। 18 से 22 जून को औली में आयोजित हुए गुप्ता बंधुओं के शाही शादी समारोह के लिए क्लब को खोला गया। अब जिला प्रशासन ने क्लब के संचालन का जिम्मा जीएमवीएन को सौंप दिया है।